सुपौल: सुपौल नगर परिषद का बड़ा कदम: हर वार्ड में आवारा कुत्तों के लिए फीडिंग पॉइंट, दो विशेष वाहन भी खरीदे
Supaul, Supaul | May 7, 2026 शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या और मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए सुपौल नगर परिषद ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में नगर परिषद क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में आवारा कुत्तों के लिए फीडिंग पॉइंट स्थापित किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर परिषद के चेयरमैन राघवेंद्र झा ‘राघव’ ने प्रेस वार्ता में कई अहम बातें साझ