सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस लाइन के पास आंधी से विशालकाय पेड़ सड़क पर झुका, राहगीरों के लिए खतरा बना
आंधी तूफान की वजह से सिमडेगा पुलिस लाइन के पास सोमवार की शाम 4:00 बजे विशालकाय आम पेड़ नेशनल हाईवे 143 पर झुक गया है ।इधर पेड़ झुकाने की वजह से एक तरफ से गाड़ियां पर हो रही है ।बताया गया कि नेशनल हाईवे होने की वजह से यहां पर आवागमन में राहगीरों के लिए बड़ा खतरा मंडरा रहा है ।किसी भी वक्त किसी भी गाड़ी पर गिरकर बड़ी दुर्घटना हो सकती है।