होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम में कड़ी सुरक्षा और जांच के बीच परीक्षा देने पहुंचे नीट परीक्षार्थी, कुल 1145 परीक्षार्थियों हुए शामिल
नर्मदापुरम जिला मुख्यालय में रविवार दोपहर से शाम करीब 5 बजे तक आयोजित नीट परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई। परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जिले में कुल 1283 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1145 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 138 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।