बागीदौरा: दस लक्षण महापर्व के समापन पर वीरोदय तीर्थ क्षेत्र में गूंजा भक्ति का उल्लास
वीरोदय तीर्थ में दस लक्षण महापर्व के समापन अवसर पर पूनम की पावन रात्रि में कल शनिवार रात 11 बजे वागड़ के प्रसिद्ध वीरोदय तीर्थ क्षेत्र पर जैन गरबा-डांडिया रास एवं भक्ति संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं समाजजन शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और डीजे साउंड की भक्तिमय धुनों पर श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक गरबा एवं डांडिया रा