चीनोर: वार्ड क्रमांक 3 में स्टंट के दौरान आग की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलसा
नगर के वार्ड क्रमांक 3 में स्टंट दिखाने के दौरान एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। विजय सिंह जाटव आए दिन मुंह में तारपीन का तेल भरकर आग लगाने का स्टंट करता रहता है। ऐसी तरह का प्रदर्शन वह कर रहा था तभी पास ही खड़े रघुवीर जाटव के ऊपर अचानक तारपीन का तेल गिर गया। आग से अधिक झुलसने और हालत गंभीर होने के कारण उन्हें तत्काल ग्वालियर रेफर कर दिया गया।