बलौदा: नगर पंचायत बलौदा में अनेक निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया, 2 टैंकर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया
जांजगीर चांपा जिले के नगर पंचायत बलौदा के विभिन्न वार्डों में विधायक, अध्यक्ष निधि, पार्षद निधि एवं अन्य निधि से स्वीकृत लगभग 23.20 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राघवेंद्र कुमार सिंह (विधायक अकलतरा), अध्यक्षता श्कविता डहरिया (अध्यक्ष नगर पंचायत बलौदा) व विशिष्ट अतिथि कृष्ण कुमार सोनी (उपाध्यक्ष नगर पंचायत बलौदा।