मंदसौर: मंदसौर में टू-व्हीलर अड़ने पर दो पक्षों में भिड़ंत, चार घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
मंदसौर के कोतवाली थाना क्षेत्र में टू व्हीलर अड़ने की बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया, घटना में कपिल शर्मा, देव शर्मा, कुणाल ग्वाला और गौरव ग्वाला घायल हुए हैं,सभी का जिला अस्पताल में उपचार जारी है, घटना 21 मई रात साढ़े 11 बजे की बताई गई। पुलिस ने बयान लेकर जांच शुरू कर दी है,