मुरैना नगर: 9 अपराधों का आरोपी रवि गुर्जर गिरफ्तार,ओवर ब्रिज चौराहे से दबोचा,शिवलाल पुरा फायरिंग केस में 7 दिन से था फरार।
मुरैना शहर में स्टेशन रोड थाना पुलिस ने 26 जून की फायरिंग के मामले में सात दिन से फरार चल रहे आरोपी 34 वर्षीय रवि गुर्जर निवासी शिवलाल पुरा,को आज शुक्रवार को शहर के ओवर ब्रिज चौराहे से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध कट्टा और जिंदा राउंड बरामद हुआ। उसके खिलाफ पहले से 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।