टोंक: बीसलपुर गांव के लोग विभिन्न मांगों को लेकर बांध किनारे धरने पर बैठे हैं, रात्रि में भी धरना जारी
Tonk, Tonk | Jun 26, 2025 टोंक बीसलपुर गांव के लोग विभिन्न मांगों को लेकर बीसलपुर बांध के किनारे धरने पर बैठे हैं। गुरुवार रात्रि में भी धरना लगातार जारी है। किसान महापंचायत युवा प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद चौधरी ने बताया कि गांव के लोगों की विद्युत कनेक्शन सहित अन्य मांगों को लेकर यह धरना प्रदर्शन चार दिन से किया जा रहा है। जहां रात्रि में भी धरना जारी है।