हरिहरगंज: हरिहरगंज सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन ने कहा- कुछ राजनीतिक लोग दुर्भावनापूर्ण मानसिकता से ग्रसित
हरिहरगंज के सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन ने मंगलवार के दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कुछ राजनीतिक लोग दुर्भावना से ग्रसित होकर बयान बाजी कर रहे हैं। तथा लोगों को गुमराह करने में लगे हुए है।उन लोगों को जानना चाहिए पब्लिक सब जानती है और समय पर जवाब भी देती है। हरिहरगंज न्यू सब्जी बाजार और सुंदरीकरण करने का हर संभव प्रयास मेरे द्वारा किया जा रहा है।