प्रयागराज में बकरीद को सकुशल संपन्न कराने के लिए DCP नगर ने किया फ्लैग मार्च, ड्रोन से की निगरानी
Sadar, Allahabad | May 28, 2026
ईद-उल-अज़हा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रयागराज पुलिस अलर्ट मोड में है। मंगलवार 27 मई 2026 को पुलिस उपायुक्त नगर ने नगर क्षेत्र में भ्रमण कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान मिश्रित आबादी वाले प्रमुख क्षेत्रों, भीड़-भाड़ वाले चौराहों और बाजारों में फ्लैग मार्च किया गया।DCP नगर ने कोतवाली, अटाला, करैली, नखास कोहना का जायजा लिया।