शाहपुरा: बरगी में निर्माणाधीन मंदिर की कुटिया में वृद्ध महाराज की धारदार हथियार से हत्या, एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
थाना बरगी अंतर्गत पुलघाट में निर्माणाधीन मां नर्मदा मंदिर के पास स्थित कुटिया में 67 वर्षीय तारापुरी महाराज की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सुबह 10 बजे खून से लथपथ शव बिस्तर पर पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने स्वयं घटनास्थल पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।