डिंडौरी: तेज आंधी तूफान और बारिश के चलते जबलपुर अमरकंटक बाईपास के पास दुकान का उड़ा टीन शेड, यातायात हुआ बाधित
जिला मुख्यालय डिंडौरी में शुक्रवार शाम 4:30 बजे से मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी तूफान और बारिश के चलते जबलपुर अमरकंटक बाईपास के पास एक दुकान का टीन शेड उखाड़ कर सड़क पर गिर गया जिसके कारण यातायात बाधित हो गया । दरअसल घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के टीम मौके पर पहुंचकर दुकान का बिजली कनेक्शन बंद कर स्थानीय लोगों की मदद से सड़क से टीन शेड को हटाया ।