मेदिनीनगर (डालटनगंज): चैनपुर के रामपुर गांव में ज़मीन विवाद में फायरिंग से युवक की मौत, विधायक आलोक चौरसिया ने की कार्रवाई की मांग
पलामु जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।घटना की जानकारी मिलने के बाद डाल्टेनगंज-भंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक