कैंपियरगंज: तीन साल पहले बनी पानी की टंकी, फिर भी 'हर घर जल' का सपना अधूरा; मुहम्मदपुर पचवारा खास के ग्रामीणों ने उठाए सवाल
जंगल कौड़िया ब्लॉक के मुहम्मदपुर पचवारा खास गांव में जल जीवन मिशन की प्रगति पर ग्रामीणों ने सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि तीन साल पहले पानी की टंकी बनने के बावजूद अधिकांश घरों तक आज तक पानी नहीं पहुंच सका है। कई घरों में नल और पाइपलाइन तो बिछा दी गई, लेकिन पानी की जगह केवल हवा निकलती है।