पनागर: सिग्मा कान्हा में चोरी की नीयत से घुसे 3 चोरों को कॉलोनी वासियों ने पकड़ा, जमकर की पिटाई, वीडियो आया सामने
बरेला थाना अंतर्गत गौर चौकी के सिग्मा कान्हा कॉलोनी में सोमवार तड़के उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सुबह करीब 4:00 बजे सूनेपन का फायदा उठाकर तीन शातिर चोर मिश्रा जी के सूने घर में दाखिल हो गए। चोरों को लगा था कि वे अंधेरे का फायदा उठाकर आसानी से वारदात को अंजाम देकर रफूचक्कर हो जाएंगे, लेकिन वे कॉलोनी वासियों की सतर्कता से अनजान थे। घर के भीतर आहट होते ही आसपास क