भागलपुर के नवगछिया थाना क्षेत्र में एक युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान पूर्णिया जिला के सपाहा डुमरी निवासी कैलाश सिंह के रूप में हुई है, जो शादी के बाद से रंगरा प्रखंड के साधोपुर गांव में रह रहा था।