बांसवाड़ा: सूचना केंद्र से ग्राम रथ अभियान की शुरुआत, कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी, 13 विभागों की योजनाएं पहुंचेंगी गांव-गांव
अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और मौके पर ही समस्याओं का समाधान करना है।अभियान के तहत जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में अगले 15 दिनों तक 13 विभागों की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। रथ तय रूट चार्ट के अनुसार 549 ग्राम पंचायतों में पहुंचेंगे।