कुडू: बंगाल चुनाव का असर झारखंड में: कुडू में विशेष वाहन जांच अभियान, पुलिस अलर्ट
Kuru, Lohardaga | Apr 27, 2026 बंगाल में चल रहे चुनाव का असर अब झारखंड के सीमावर्ती इलाकों में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। इसी क्रम में सोमवार दोपहर करीब 2:00 बजे लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया, जहां पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बरती गई।