शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में दो युवतियों के लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़े एक मामले को लेकर बुधवार को चर्चा का माहौल रहा। जानकारी के अनुसार, दोनों युवतियां एक वकील के माध्यम से अपनी बात रखने के लिए कोतवाली थाने पहुंचीं। मामले की जानकारी मिलने के बाद एक युवती के परिजन भी थाने पहुंचे।