अमृतपुर: ग्राम गांधी के पास टेंपों की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल,108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लोहिया में कराया गया भर्ती
तेज रफ्तार टेंपों ने बाइक सवार दो युवकों को थाना राजेपुर के ग्राम गांधी के पास गुरुवार शाम को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया गया। ईएमओ डॉ अभिषेक चतुर्वेदी ने घायलों को उपचार दिया। घायलों की पहचान शिवम वर्मा निवासी पक्का पुल, ऋषभ निवासी पचपुखरा थाना मऊदरवाजा के तौर पर हुई है। डॉक्टर ने बताया की घायलों को वार्ड में भर्ती रखा गया है।