अमृतपुर: राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर थाना अमृतपुर पुलिस ने कस्बा क्षेत्र में किया फ्लेग मार्च शांति व्यवस्था रखने के निर्देश
थानाध्यक्ष मीनेश पचौरी के नेतृत्व में गुरुवार को थाना पुलिस ने कस्बा क्षेत्र में फ्लेग मार्च किया।साथ ही कई गावों व मोहल्लों में जाकर थाना पुलिस ने जनता से संवाद किया।22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को थाना पुलिस भी सक्रिय नजर आई।जनता से शांति व्यवस्था बरकरार रखने की अपील की गई।अर्पित घटना व संदिग्ध व्यक्ति के दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने की अपील थानाध्यक्ष ने की