कासगंज: जखेरा गांव में कुएं में गिरा सांड, ग्रामीणों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया
ढोलना क्षेत्र के गांव जखेरा में मंगलवार को एक सांड कुएं में गिर गया। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच है। जहां ग्रामीणों और पुलिस टीम की मदद से काफी प्रयास के बाद सांड को सकुशल कुएं से बाहर निकाल लिया गया। बताया गया कि सांड पूरी तरह स्वस्थ है।