मढ़ौरा: पोझी भुआलपुर से कोर्ट वारंटी को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा
थानाक्षेत्र के पोझी भुआलपुर से पुलिस ने एक कोर्ट वारंटी को गिरफ्तार कर रविवार को छपरा न्यायिक हिरासत में भेज दिया । पुलिस ने बताया कि कोर्ट वारंट मामले में पोझी भुआलपुर निवासी निवासी अर्जुन सिंह को गिरफ्तार किया गया और जरुरी कार्रवाई करते पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने बताया कि लगातार अभियुक्तो के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।