🚨 हरदा: जनपद पंचायत के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला
हरदा शहर के मिश्रा पैलेस होटल के कमरे में जनपद पंचायत हरदा में पदस्थ सब इंजीनियर गौरव दुबे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।
बताया जा रहा है कि वे सोमवार सुबह से फोन नहीं उठा रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाया, जहां वे मृत अवस्था में मिले। पुलिस ने कमरे को सील कर जांच शुरू कर दी है।
साथी इंजीनियरों ने बताया कि पिछले चार महीनों से वेतन नहीं मिला था। हालांकि, पुलिस ने अभी तक मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं से जांच जारी है।
🕊️ ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें।
#Harda #MadhyaPradesh #BreakingNews #HardaNews #SubEngineer #PoliceInvestigation #NewsUpdate #AnokhaTeer
Harda, Harda | Jul 28, 2026