रॉबर्ट्सगंज: कोन के पडरक्ष गांव में बाइक से गिरकर युवक गंभीर घायल,जिला अस्पताल में भर्ती
कोन थाना क्षेत्र के पडरक्ष गांव में बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर घायल हो गया,घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है,कोन के पडरक्ष गांव निवासी रामकृष्ण 35 वर्ष घर से कोन बाजार जा रहा था इसी दौरान पडरक्ष मोड़ पर उसकी बाइक फिसल गयी, बाइक से गिरकर रामकृष्ण गंभीर घायल को गया, परिजन उसे लेकर चोपन सीएचसी पहुंचे लेकिन उसको जिला अस्पताल भेज दिया दिया गया।