हरदा: चारखेड़ा में कांग्रेस का चक्काजाम, प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर किसानों की मांगें मानीं
Harda, Harda | Apr 27, 2026 जिले के किसानों की समस्याओं को लेकर सोमवार दोपहर करीब 1 बजे जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई अपने समर्थकों के साथ चारखेड़ा में चक्काजाम करने पहुंचे। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन भी तुरंत सक्रिय हुआ और मौके पर एसडीएम संजीव कुमार नागू, नायब तहसीलदार, टीआई मुकेश गौड़ सहित पुलिस बल पहुंच गया।