भिंड नगर: भिंड-ग्वालियर हाईवे निर्माण को लेकर पूर्व सैनिक संगठन और संत समाज ने 20 नवंबर से आंदोलन की चेतावनी दी
भिंड ग्वालियर हाईवे 719 के निर्माण को लेकर पूर्व सैनिक संगठन एवं संत समाज द्वारा 20नवंबर से आंदोलन की चेतावनी दी है।भिंड ग्वालियर हाईवे पर लगातार हो रहे हादसों एवं निर्माण कार्य में देरी को लेकर पूर्व सैनिक संगठन के सदस्यों एवं संत समाज द्वारा आंदोलन की चेतावनी दे दी है। यह जानकारी शनिवार को लगभग 3:00 बजे साझा की गई।