हुसैनाबाद: आरपीएस पब्लिक स्कूल में छात्र नेतृत्व का आगाज़, नवचयनित प्रतिनिधियों ने संभाली जिम्मेदारी।
हुसैनाबाद: जपला-छतरपुर रोड स्थित आरपीएस पब्लिक स्कूल में बुधवार को इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। समारोह में नवचयनित छात्र-छात्राओं ने विभिन्न नेतृत्व पदों की शपथ लेकर अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया। इस दौरान मार्च पास्ट कर विद्यालय ध्वज को सलामी दी गई। प्रधानाचार्या पुवाली रॉय ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में