गुरुआ: शेरपुर गांव से पुलिस ने मारपीट के मामले में दो को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Gurua, Gaya | Jan 25, 2024 शेरपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शेरपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना घटी थी। जिसमें शेरपुर गांव निवासी मनीष कुमार एवं सत्या कुमार के ऊपर प्राथमिकी दर्ज थी, जिनको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।