गुरुआ: प्राइमरी स्कूल बैजू बिगहा में ठंड से स्कूली छात्रा हुई बेहोश मची अफरा तफरी
Gurua, Gaya | Jan 25, 2024 प्राइमरी स्कूल बैजुबिगहा में गुरुवार को चेतना सत्र में शामिल पांचवी कक्षा की छात्रा को ठंड लग गई। ठंड लगने से छात्रा जमीन पर गिर बेहोश गई। छात्रा को बेहोश होते देख स्कूल के बच्चे व शिक्षिकाओं के बीच अफरा तरफी मच गई। जानकारी के अनुसार बैजुबिगहा गांव का अविनाश कुमार की दस वर्षीय पुत्री अंशु प्रिया पांचवी कक्षा की छात्रा है।