गुरुआ: शेरपुर गांव में चंदा को लेकर दो पक्ष में मारपीट एफआईआर दर्ज
Gurua, Gaya | Jan 24, 2024 थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में बीती रात्रि चंदा की राशि को लेकर उठी विवाद में दो पक्षो के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में एक महिला समेत कई लोग घायल हो गए। मारपीट में घायल एकं पक्ष से महिला उर्मिला देवी व दूसरे पक्ष से घायल व्यक्ति ने छह लोगों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराया है।