मितौली: किशोरियों को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के दो अलग-अलग मामलों में 2 फरार आरोपियों को मैगलगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
मैगलगंज थाना क्षेत्र में नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के दो अलग अलग मामले में शनिवार को पुलिस ने दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में खुर्रमनगर निवासी मैनुद्दीन और बटलरगंज निवासी हरिनाम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पेशी के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया है।