रानीगंज: सीने पर कलश स्थापित कर मां दुर्गा की आराधना कर रही रुचि कुमारी, आठवें दिन भी स्वस्थ दिखीं
शारदीय नवरात्र के अवसर पर रानीगंज प्रखंड क्षेत्र में आस्था का एक अनोखा उदाहरण देखने को मिल रहा है। प्रखंड क्षेत्र की रुचि कुमारी ने मां दुर्गा के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा और भक्ति के तहत अपने सीने पर कलश स्थापित किया है। नवरात्र के आठवें दिन भी वह स्वस्थ नजर आ रही हैं। उनकी इस अनोखी साधना को लेकर क्षेत्र में लोगों के बीच चर्चा हो रही है।