दरभंगा: दरभंगा नगर निगम में जिलाधिकारी व महापौर ने फीता काटकर वोटर फैसिलिटेशन कैंप का किया शुभारंभ
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 1 अगस्त 2025 को प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में दावे एवं आपत्तियाँ प्राप्त करने के उद्देश्य से दरभंगा नगर निगम परिसर में जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार एवं महापौर अंजुम आरा के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर विशेष कैम्प सह वोटर फैसिलिटेशन सेंटर का का शुभारंभ किये। इसका शुभारंभ शनिवार को दिन 10.30 बजे किया गया।