गोगरी: महेशखूंट पुलिस को बड़ी सफलता, 24 घंटे में छिनतई कांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार
खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना पुलिस ने छिनतई एवं लूट की घटना का त्वरित उद्भेदन करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए सोने के आभूषण, नकदी, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और नंबर प्लेट भी बरामद की है। सोमवार को दिन के तीन बजे गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने प्रेस कांफ्रेस कर आयोजित कर कहा कि चौथम थाना क्षेत्र के पटराहा गांव निवा