हाथरस: आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को मिला शिक्षा का अधिकार, कोतवाली प्रभारी ने 12 बच्चों का स्कूल में कराया दाखिला
जनपद हाथरस की कोतवाली मुरसान प्रभारी अरविंद सक्सेना ने सराहनीय कार्य करते हुए शिक्षा से वंचित व आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की पहचान करते हुए 12 बच्चों का विद्यालय मे दाखिला कराया है। पुलिस की इस सराहनीय पहल से बच्चों को शिक्षा का अधिकार मिला है। कोतवाली मुरसान प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के परिजनों से संपर्क कर जागरूक किया