हमीरपुर: हमीरपुर में कानपुर-सागर हाईवे पर बढ़ते हादसों के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट में नारेबाजी
कानपुर-सागर हाईवे पर बढ़ते हादसों को लेकर डिवाइडर ल चौड़ीकरण की मांग के लिये शुरू हुआ जन आंदोलन धीरे-धीरे बड़ा रूप लेता जा रहा है। शुक्रवार को वकीलों ने बार संघ भवन में बैठक करने के बाद कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला। नारेबाजी करते हुए वकीलों का जत्था कलेक्ट्रेट पहुंचा। डीएम के कार्यालय में न होने के बाद वकीलों ने नारेबाजी और तेज कर दी।