बिसौली: खेड़ा दास गांव की पुलिया के पास ई-रिक्शा पर सूखा पेड़ गिरा, चालक घायल हुआ
जनपद बदायूँ के बदायूं फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ा दास के पास बुधवार को 6 बजे करीब एक हादसा हो गया। गांव खेड़ा दास निवासी गुड्डू पुत्र सुमेश अपने ई-रिक्शा से जा रहे थे, तभी खेड़ा दास वाली पुलिया के पास अचानक सूखा पेड़ ई-रिक्शा पर गिर पड़ा।हादसे में ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गुड्डू घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा।