सदर: प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में ट्रैफिक पुलिस ने अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ चलाया सख्त एक्शन
Sadar, Allahabad | Jun 16, 2026
प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में मंगलवार शाम ट्रैफिक पुलिस ने अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ तगड़ा एक्शन लिया। करीब एक घंटे तक चले इस अभियान में सड़क पर खड़े दर्जनों दोपहिया और चारपहिया वाहनों को क्रेन की मदद से उठाकर जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण करने वालों और नियमों की अनदेखी कर वाहन खड़े करने वालों में हड़कंप मच गया।