टिकारी: पंचानपुर पुलिस ने कुसाप टोला मनरसा में युवक की हत्या के आरोपी को कोंच के खजूरी से किया गिरफ्तार
Tikari, Gaya | Apr 18, 2026 पंचानपुर थाना के पुलिस ने एक वर्ष पूर्व दर्ज हत्या के मामले के नामजद अरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कोच थाना क्षेत्र के खजुरी निवासी टुनटुन उर्फ फलेंद्र दास से हुई है। कुसाप टोला मनरसा में एक विवाह कार्यक्रम में ससुराल आये लाव निवासी युवक की हत्या कर दी गई थी। जिसको लेकर मृतक के पिता ने पत्नी सहित ससुराल वालों के खिलाफ FIR दर्ज कराया था।