बलिया: कोतवाली क्षेत्रांतर्गत शिवपुर दियार के पांडेय का डेरा में 10 वर्षीय बालक की हर्ष फायरिंग के दौरान हुई मौत
Ballia, Ballia | May 2, 2026 कोतवाली क्षेत्रांतर्गत शिवपुर दियार के पांडेय का डेरा में 10 वर्षीय बालक की हर्ष फायरिंग के दौरान शुक्रवार की रात साढ़े दस बजे मौत हो गयी। हर्ष फायरिंग करने वाला व्यक्ति मृतक का रिश्तेदार ही है, मौके पर फिल्ड युनिट टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई है, मृतक के शव को कब्जा पुलिस में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस भेजवा दिया गया है।