कौंच: महेशपुरा रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, पति-पत्नी समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज उरई रेफर
Konch, Jalaun | Jul 2, 2026 कोंच कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर रात 11 बजे महेशपुरा रोड स्थित सेठ बद्री प्रसाद कॉलेज के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में जनवेद जाटव, उनकी पत्नी रानी, पुत्र युवराज और दूसरी बाइक सवार गोलू गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी कोंच में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।