बदायूं: पलका नगला गांव में सियार ने एक परिवार पर किया हमला, मां-बेटे और एक भैंस घायल हुए
Budaun, Budaun | Sep 19, 2026 बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के पलका नगला गांव में एक सियार ने एक परिवार पर हमला बोल दिया। जिसमें 50 वर्षीय श्रीदेवी पत्नी सरनाम उनका बेटा सुखपाल व एक भैंस घायल हो गई। मां श्रीदेवी व बेटे सुखपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।