चाचौड़ा: कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट में ली जिला स्तरीय समय सीमा बैठक, जिले की गौशाला पेयजल स्वास्थ्य सेवाएं आदि को लेकर दिए आदेश
गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने 6 जुलाई को कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय समय सीमा बैठक की। जिले के सभी ब्लॉक जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। जिले में बारिश के मौसम में गौशालाओं में व्यवस्था पेयजल स्वास्थ्य सेवाओं के साथ सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण योजनाओं और जनहित के कार्यों के क्रियान्वयन के निर्देश दिए।