दीपका: कोरबा में अवैध ईंट भट्टों का संचालन जोरों पर, जंगल में चल रहा अवैध काम, फ्लाई ऐश ईंट की उपयोगिता पर बड़ा सवाल
Dipka, Korba | Apr 28, 2026 कोरबा के वनांचल क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्राम पंचायत सोनपुरी के सराईपाली गांव में अवैध ईंट भट्ठों का संचालन अब बड़े पैमाने पर हो रहा है, जिससे न केवल शासकीय जमीन पर अतिक्रमण हो रहा है, बल्कि पर्यावरण को भी गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। इसी तरह से रुकबहरी के पास की भी शिकायत है।