गुण्डरदेही: ग्राम मुँदेरा में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की बूंदें पिलाई गईं
गुण्डरदेही विकास खंड के ग्राम पंचायत मुँदेरा में आज रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की बूंदें पिलाई गई है सरपंच प्रीति ग्वालियर ने ख़ुद अपने हाथों से नन्हें मुन्ने बच्चों को पोलियो की दावा पिलाकर बच्चो को सुरक्षा का कवच पहनाया सरपंच ने बताया कि पोलियो की दो बूंदें बच्चों को कई सारी बीमारियों से दूर रखता है और बच्चा स्वस्थ रहता है हम सब कि यह ज़िम्मेदारी है कि हमारे देश को पोलियो से मुक्त रखा जाए, इसके लिए हम सबको जागरूक होना है।