चंदौसी: गांव खटैटा चौराहे पर 36 घंटे से विद्युत ना आने पर ग्रामीणों में आक्रोश, विद्युत विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
चंदौसी क्षेत्र के गांव खटैटा चौराहे पर ग्रामीणों का विद्युत विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुक्रवार सुबह 10:00 के करीब देखने को मिला। ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले 36 घंटों से लगातार बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव खटैटा सहित आसपास के इलाकों में पिछले तीन दिनों से बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है,