गायघाट: मैठी पेट्रोल पंप के पास एनएच 27 पर शौच के लिए जा रहे एक अधेड़ को अज्ञात वाहन ने कुचला, घटना की जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के मैठी पेट्रोल पंप के पास एनएच 27 पर शौच के लिए जा रहे एक अधेड़ को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। घटना शनिवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे की बताई जा रही है। मृतक का पहचान स्व पलटू राम का 55 वर्षीय पुत्र शिबू राम के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि सुबह शौच जाने के लिए एनएच पार कर रहे थे।