बलरामपुर: बलरामपुर गोंडा रोड पर बाईपास के पास कार और ई-रिक्शा के बीच हुई टक्कर, बड़ी दुर्घटना टली
सोमवार सुबह 10:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार बलरामपुर गोंडा रोड पर बाईपास के पास कर और ई-रिक्शा में आमने-सामने से टक्कर हो गई टक्कर साइड से होने के कारण दोनों वाहन क्षती ग्रस्त हो गए लेकिन एक बड़ी दुर्घटना बच गई। स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया की दुर्घटना में दोनों वाहन के सवार बाल बाल बच गए किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है।